हरिद्वार, अगस्त 30 -- हरिद्वार, संवाददाता। गाजियाबाद से आए अधिवक्ता को दो युवकों ने स्कूटी पर बैठाकर मोबाइल और पहचान पत्र छीन लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाजियाबाद के मुरादनगर की गंगा विहार कॉलोनी गली नंबर 8 निवासी प्रशांत त्यागी दिल्ली तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त की रात वह ऋषिकेश से लौटकर दूधियावन सर्वानंद घाट पर होटल जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सफेद स्कूटी पर दो युवक आए और बोले कि इस समय यहां ऑटो नहीं मिलेगा, वे उन्हें होटल छोड़ देंगे। भरोसा करके प्रशांत त्यागी स्कूटी पर बैठ गए। लेकिन दोनों युवक उन्हें होटल की जगह जंगल की तरफ ले गए और धमकाकर मोबाइल फोन छीन लिया। फोन के कवर में रखा विकलांगता आईडी कार्ड भी ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.