गाज़ियाबाद, फरवरी 5 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर अधिवक्ता से दिनदहाड़े मोबाइल लूट लिया। पुलिस का कहना है कि अधिवक्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। सिविल कोर्ट गाजियाबाद में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने कविनगर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह चार फरवरी की सुबह करीब पौने दस बजे एनएच-नौ स्थित तन्नुश्री सोसाइटी में अपने एक साथी से मिलने पहुंचे थे। सुबह करीब 10 बजे वापस लौटते वक्त वह सोसाइटी के गेट की बाईं ओर स्थित चाय की दुकान के पास खड़े होकर अपने ड्राइवर से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कुछ ही दूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.