लखनऊ, फरवरी 13 -- मलिहाबाद, संवाददाता। अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक पारित किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को मलिहाबाद तहसील परिसर में वकीलों ने आवाज बुलंद की। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी की अगुवाई में वकीलों ने मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से विधानसभा के मौजूदा सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक पारित कराए जाने की मांग की। महासचिव अनिल तिवारी ने कहा कि हाल ही में रामपुर जिले मे अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हुई हत्या सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा सत्र में यह विधेयक पारित नहीं हुआ तो एसोसिएशन प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज करेगा। तहसील बार एसोसिएसन अध्यक्ष सम्राट सिंह, महामंत्री कमलेश गौतम, पूर्व अध्यक्ष जेके सिंह, हरिश्चंद्र पाण्डेय, अशोक गुप्ता, शशिकांत, आशुतोष सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.