जौनपुर, जनवरी 6 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। मंगलवार को छपकर आए बैलेट पेपर की जांच एवं हस्ताक्षर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा ने किया। अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आठ जनवरी को मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव, बाबू राम के बीच सीधी टक्कर है। महामंत्री पद पर पांच दावेदार आलोक विश्वकर्मा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार सरोज, सुभाष चंद्र मौर्य, बृजेश कुमार यादव चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनींद्र दूबे, रमेश प्रताप सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव, बृजेश कुमार पाल में सीधी टक्कर है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार मौर्य, प्रेम चंद्र यादव और कृष्ण कुमार गौतम में त्रिकोणीय मुकाबला है। आय व्यय निर...