जौनपुर, दिसम्बर 26 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता भवन में अधिवक्ता समिति चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सभी पदों पर पर्चा दाखिल किया गया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में अशोक कुमार श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव शुक्ला, यज्ञ नारायण सिंह की उपस्थिति में प्रक्रिया सम्पन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव, बाबूराम, महामंत्री पद पर आलोक विश्वकर्मा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार सरोज, सुभाष चंद्र मौर्य, केदारनाथ पटेल, बृजेश कुमार यादव ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अवनींद्र दूबे, रमेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पर संदीप श्रीवास्तव, बृजेश कुमार पाल, आय-व्यय निरीक्षक अनुराग सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रशासन अशोक मिश्रा, पुस्तकालय विनोद कुमार, प्रकाशन लाल साहब यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पर संतोष कु...