रुद्रपुर, फरवरी 21 -- सितारगंज, संवाददाता। बार एसोसिएशन सितारगंज ने शुक्रवार को अधिवक्ता संसोधन विधेयक 2025 के खिलाफ सिविल न्यायालय परिसर में दूसरे धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने विधेयक वापस लेने की मांग की। शुक्रवार को अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि संसोधन के जरिये अधिवक्ताओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इससे बड़े अपराधी व प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा लड़ने में संकोच करेंगे। चेतावनी दी कि संसोधन विधेयक वापस होने तक आंदोलन किया जायेगा। इधर अधिवक्ताओं का एक शिष्टमंडल बार काउंसिल के पदाधिकारियों से मिलने नैनीताल गया है। यहां हरीश शर्मा, रमेश गुप्ता, एसके सिंह, मो. हनीफ, अमित रस्तोगी, जावेद अख्तर, फरमान अहमद, फहीम पटौदी, सरिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.