औरंगाबाद, फरवरी 25 -- औरंगाबाद जिला विधिज्ञ संघ और अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के समीप से रमेश चौक होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार से अधिवक्ता संशोधन अधिनियम को वापस लेने की मांग की। जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने केंद्र सरकार के नाम से एक मांग पत्र एसडीओ को सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में समस्त अधिवक्ताओं ने अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा है। अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, अधिवक्ता संघ के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, जिला विधिक संघ के उपाध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा, क्षितिज रंजन, प्रमोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.