जहानाबाद, फरवरी 4 -- जहानाबाद, निज संवाददाता जिले के जाने माने अधिवक्ता रहे मुंगेश्वर प्रसाद के पुत्र एडवोकेट संजय यादव के असामयिक निधन पर जाने माने शिक्षाविद् एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्य डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि संजय यादव एक अच्छे अधिवक्ता होने के साथ ही साथ एक मिलनसार व्यक्तित्व के भी मालिक थे। वे हमेशा ही गरीबों और मजलूमों को कानूनी रूप से मदद करने का काम किया करते थे। उनका असमय जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उनके परिवार के प्रति भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कमला देवी, बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डॉक्टर संजय यादव, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.