पलामू, जुलाई 18 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला अधिवक्ता संघ ने शुक्रवार को शोकसभा कर अपने दो दिवंगत सदस्य श्यामा प्रसाद मिश्रा और केदार नाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में महासचिव अजय कुमार पांडेय ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि दोनों सदस्य काफी महत्वपूर्ण और व्यवहार कुशल थे। संघ शोकाकुल परिवार के साथ है। शोकसभा में उपाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष जयकिशोर पाठक, सहायक कोषाध्यक्ष देव कुमार शुक्ला, कार्यकारणी के सदस्य प्रभु दयाल गुप्ता, ललित कुमार शुक्ला, शंकर त्रिपाठी, गोपाल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद सिंह, बैकुंठ दूबे, शशिभूषण दूबे, बालकृष्णा त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.