गंगापार, जनवरी 27 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार से बार एसोसिएशन बारा के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा और दो दर्जन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अधिवक्ता संघ बारा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कृष्णा कांत मिश्र, चंद्रमणि सिंह, वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार त्रिपाठी, मंत्री पद पर अनिल कुमार द्विवेदी, निर्भय शंकर दुबे, प्रदीप कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद के लिए कौशल किशोर त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील दत्त त्रिपाठी, प्रकाशन मंत्री पद के लिए संजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ अशोक कुमार सिंह, अयोध्या प्रसाद पाठक, विनय कुमार सिंह, मो अली, जय कुमार शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, दिनेश कुमार ...