नैनीताल, अगस्त 20 -- नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने अधिवक्ता शिवांशु जोशी को संगठन का प्रेस सचिव मनोनीत किया है। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली के हस्ताक्षर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया। पत्र के अनुसार अध्यक्ष भगवत प्रसाद की सहमति से यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। एसोसिएशन ने बताया कि अधिवक्ता शिवांशु जोशी को यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनके समर्पण, उल्लेखनीय कार्यों और योगदान को देखते हुए सौंपी गई है। नियुक्ति पर एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रूवाली, उपाध्यक्ष शंकर चौहान, उपसचिव दीपक दत्त पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रीति साह, तारा आर्या, शशांक कुमार, गौरव कुमार आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.