नैनीताल, दिसम्बर 30 -- नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल का चुनाव 17 फरवरी को कराने के निर्णय का उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विकास बहुगुणा ने खुशी जताई है। उन्होंने कमेटी का आभार जताया है। बता दें कि अधिवक्ता बहुगुणा ने सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर कहा था, कि उत्तराखंड में सिविल न्यायालय 30 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के कारण बंद रहेंगे। वहीं, हाईकोर्ट में भी नौ फरवरी तक अवकाश रहेगा। ऐसे में अधिकांश अधिवक्ता व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से बाहर रहेंगे। वहीं, उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव की प्रस्तावित तिथि चार फरवरी को निर्धारित की गई है। मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रार्थनापत्र के साथ प्रत्यावेदन हाईपावर कमेटी को देकर राहत मांगने का निर्देश याची को दिया। याची बहुगुणा ने सभी बार एसोसिएशनों की कार्यका...