गाजीपुर, जनवरी 16 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से हुई मारपीट की घटना के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन जखनिया ने मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। वकीलों ने दोषी टोल प्लाजा कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि टोल कर्मियों ने खुलेआम एक अधिवक्ता का अपमान किया और जानलेवा हमला किया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कदम उठाना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषी टोल कर्मियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने, देश भर में समस्त अधिवक्ताओं को टोल टैक्स से पूर्ण रूप से मुक्त करने, पीड़ित अधिवक्ता को आर्थिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.