गंगापार, फरवरी 10 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता पर दर्ज एससीएसटी मुकदमा से साथी वकीलों में पुलिस के प्रति भारी गुस्सा है। मंगलवार को मेजा के दर्जनों अधिवक्ता बार एसोसिएशन मेजा के मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी की अगुवाई में एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय से मिल उन्हें पत्र सौंप कर एससीएसटी केस हटाए जाने की मांग की। एसीपी ने अधिवक्ताओं से जांच के लिए दो दिन का समय मांगा। मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी ने बताया कि विष्णुकांत पुत्र राम सागर गुप्ता गोरैया खुर्द थाना मांडा के निवासी हैं। मेजा तहसील में वकालत करते हैं। अधिवक्ता के पिता के नाम पर हड़िया में कुछ जमीन है, इस जमीन के कुछ भाग पर सुरेश कुमार भारतीया निवासी चपरतला ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की गई तो एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम जमीन की नाप करने पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.