गुमला, जनवरी 2 -- गुमला। वरिष्ठ अधिवक्ता दिगंबर ओहदार के निधन पर शुक्रवार को बार एसोसिएशन भवन में अध्यक्ष श्रवण साहू की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोक सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्रवण साहू ने कहा कि दिगंबर ओहदार मिलनसार, सरल स्वभाव के तथा अपने कार्य के प्रति पूर्णतः समर्पित अधिवक्ता थे। उनका निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।शोक सभा के उपरांत अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से स्वयं को दूर रखा।इस अवसर पर सचिव ओमप्रकाश बाबूलाल, उपाध्यक्ष राणा नकुल सिंह सहित सुधीर पांडेय, आफताब चौधरी, एनएमपी श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, अरुण कुमार, विनोद शुक्ला, जितेंद्र शर्मा समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...