प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनिर्मित अधिवक्ता भवन व बहुमंजिली पार्किंग के लोकार्पण के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई शुक्रवार शाम प्रयागराज पहुंच गए। प्रयागराज एयरपोर्ट पर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार ने उनका स्वागत किया। मुख्य न्यायाधीश के साथ सुप्रीम कोर्ट के आठ अन्य न्यायाधीश भी प्रयागराज आ चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह आएंगे। यहां से सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। सीजेआई के आगमन के बाद मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व सीडीओ ने एक बार फिर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में बहुमंजिला अधिवक्ता चैंबर बनकर तैयार हो चुका है। इसके साथ ही बहुमंजिली पार्किंग भी बन गई है। इसका उद्घाटन शनिवार को सीजेआई बीआर गवई करेंगे। इस मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.