लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ। चिनहट कोतवाली में महिला अधिवक्ता ने अनजान नम्बर से अभद्र मैसेज भेज कर प्रताड़ित किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित ने अधिवक्ता के साथ ही उनके पति के नम्बर पर भी मैसेज भेजे हैं। कमता निवासी महिला अधिवक्ता के मुताबिक कई दिनों से एक अनजान नम्बर से मैसेज आ रहे हैं। जिनमें महिला के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। पीड़िता के पति के नम्बर पर भी लगातार मैसेज किए गए। जिसकी वजह से परिवार मानसिक तनाव में है। कई बार समझाने पर भी आरोपित हरकतों से बाज नहीं आया। एसओ चिनहट भरत पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.