कौशाम्बी, मार्च 5 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में विवादित स्थल की चौहद्दी लिखने गए अधिवक्ता पर हमला हुआ था। घायल अधिवक्ता ने केस दर्ज कराया था। इस मामले में आरोप साबित होने पर अदालत ने बुधवार को दो अभियुक्तों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना लगाया है। करारी के सोनारन टोला मोहल्ला निवासी रामराज चौधरी अधिवक्ता हैं। वह एक मुकदमे की पैरवी कर रहे थे। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के चकसिरसी गांव में वह विवादित स्थल की चौहद्दी लिखने के लिए 24 मार्च 2013 को गए थे। इसी दौरान धनपत व केशन ने उन पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया था। इसमें अधिवक्ता को चोटें आई थीं। आरोपी धनपत व केशन अधिवक्ता के मुवक्किल के विपक्षी थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना की। आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। बुधवार को अदालत ने सुनवाई करते मामले में...