गंगापार, सितम्बर 22 -- रविवार की रात मेजा के गहरपुर गांव में अधिवक्ता व बार एसोसिएशन मेजा के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कुमार दुबे के घर में घुसे चोर 76 सौ रुपये नकद लगभग 15 लाख के सोने व चांदी के आभूषण उठा ले गए। सुबह चार बजे के लगभग कुत्तों के भौंकने पर अध्यक्ष के परिवार के लोग जाग गए। मकान के अंदर पहुंचे तो ताला टूटा देख परेशान हो गए। कमरे में आलमारी व बाक्स के ताले टूटे पड़े थे। उसमें रखा आभूषण बदमाश ले जा चुके थे। इस घटना की जानकारी डायल 112 को दी तो पुलिस पहुंच मौका मुआयना कर लौट गई। अधिवक्ता के भाई दिनेश कुमार द्विवेदी मेजा थाने पहुंच पांच अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए घटना का खुलासा किए जाने की बात कही। गहरपुर गांव निवासी अधिवक्ता महेन्द्र कुमार द्विवेदी का संयुक्त परिवार घर पर रहता है। वह खुद शहर में रहते हैं। रविवार की रात जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.