जहानाबाद, मार्च 21 -- दीवाल फंदकर घर में घुसा अपराधी, गोदरेज व बक्सा तोड़कर रुपये व गहने चुराये चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने की पड़ताल अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के उमैराबाद में गुरुवार की रात अधिवक्ता अरुण कुमार निषाद के घर से अज्ञात चोरों ने गोदरेज एवं बक्सा तोड़कर ढाई लाख रुपये नगद एवं 3 लाख के जेवरात की चोरी कर ली। हालांकि घर में चोरी की घटना हो गयी और परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार की सुबह जब घर के लोग जगे तो देखा कि गोदरेज एवं बक्सा टूटा हुआ है। गोदरेज में रखे जेवरात एवं बक्सा में रखे पैसा गायब है। इसके बाद लोगों को चोरी का अहसास हुआ। घर वालों ने तत्काल इसकी सूचना सदर थाने को दी। सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। इस मामले में अधिवक्ता की चाची सोनवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.