प्रयागराज, नवम्बर 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। हाईकोर्ट के अधिवक्ता दिव्य प्रकाश की तहरीर पर आखिरकार धूमनगंज थाने में आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई। बैंक के ट्रांसपोर्ट नगर शाखा प्रबंधक अमित त्रिपाठी और अन्य बैंकर्मियों पर बिना अनुमति व चेक दिए धोखाधड़ी कर खाते से 16.90 लाख रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। इसी मामले को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं ने थाना प्रभारी पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए छह घंटे तक प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। प्रीतमनगर निवासी अधिवक्ता दिव्य प्रकाश की तहरीर के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक शाखा ट्रांसपोर्ट नगर में उनके खाते में 28 लाख 85 हजार 427 रुपये जमा थे। आरोप है कि शाखा प्रबंधक अमित त्रिपाठी व उनके साथ काम करने वाले बैंक कर्मचारियों ने बिना उनकी अनुमति और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.