गंगापार, मई 6 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर अपराधियों ने एक बार फिर ठगी का नया तरीका अपनाते हुए मऊआइमा के एक अधिवक्ता को अपना शिकार बना लिया। ऐप डाउनलोड करने के लिए कॉलर का लिंक खोलते ह करीब 23 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित अधिवक्ता ने मऊआइमा थाने में अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मऊआइमा के कटरा दयाराम निवासी अधिवक्ता जुल्फकार को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को आंगनबाड़ी केंद्र का कर्मचारी बताया गया। कॉलर ने कहा कि उनके घर बच्चे का जन्म हुआ है, और सरकारी योजना के तहत उन्हें 8300 रुपये मिलेंगे। उसने अधिवक्ता की पत्नी का नाम ''खुशनुमा बानो'' भी बताया, जिससे अधिवक्ता को कॉल पर भरोसा हो गया। इसके बाद कॉलर ने अधिवक्ता के व्हाट्सएप पर एक ऐप का लिंक भेजा और उसे डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही जुल्फकार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.