मेरठ, फरवरी 13 -- सरधना रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता फैसल अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। इस घटना के विरोध में गुरुवार को सरधना बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तहसील में प्रदर्शन किया और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम त्यागी ने कहा कि 11 फरवरी को हुई इस जघन्य घटना से अधिवक्ताओं में रोष है। केंद्रीय संघ समिति, हाईकोर्ट बेंच स्थापना पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने भी घटना पर रोष जताया। बाद में अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम उदित नारायण सेंगर को सौंपकर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कराकर पीड़ित पक्ष को न्याय...