नैनीताल, जनवरी 8 -- नैनीताल। बार काउंसिल चुनाव के लिए गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नीरज साह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल का प्रत्येक दिन अधिवक्ता कल्याण को समर्पित रहेगा। नीरज साह ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाने के साथ बार भवनों में मनोरंजन, योग एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास का भी एजेंडा रखा। नामांकन के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रुबाली रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...