रुद्रपुर, फरवरी 22 -- किच्छा, संवाददाता। अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों ने शनिवार को अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 और यूसीसी में अनिवार्य विवाह पंजीकरण, वसीयत पंजीकरण व प्रस्तावित पेपरलेस बैनामा रजिस्ट्री के कार्य में अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखकों को बाहर रखने का विरोध किया है। इस दौरान उन्होंने बैठक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो वे 24 फरवरी से कार्य बहिष्कार करेंगे। शनिवार को उपनिबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में कहा कि अपनी मांगों के लिए अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों की कोर कमेटी बनाई जाएगी। बैठक के बाद अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जीवन चंद्र जोशी एडवोकेट ने की। इस दौरान जीवन चंद्र जोशी, आरएस कुशवाह, सुखबीर सिंह, इमरान मलिक, रुखसाना मलिक, एसएस तिवारी, हरिशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.