रुद्रपुर, फरवरी 22 -- सितारगंज, संचाददाता सितारगंज में अधिवक्ताओं का कार्यबहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रही। सिविल कोर्ट परिसर में बार एससोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शनिवार को धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अनावश्यक रूप से न्यायपालिका में हस्तक्षेप करना चाहती है जिसको लेकर अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 लाया जा रहा है। जिससे अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता पर कुठाराघात होगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि किसी भी रूप में केंद्र सरकार का न्यायपालिका में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट परिसर में संशोधन बिल 2025 की प्रतियों में आग लगाकर अपना विरोध प्रकट किया। यहां हरीश दुबे, रवि सक्सेना, राहुल, प्रकाश पांडे, मनोरमा, उर्मिला, फरमान, राम बदन सागर, हरीश शर्मा, भगवत सिंह, निकिता ,मोहम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.