मऊ, सितम्बर 19 -- मुहम्मदाबाद गोहना। तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग एवं तहसीलदार की कार्यप्रणाली एवं नीतियों से नाराज तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रखा और धरना प्रदर्शन किया। इसी क्रम में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील के मुख्य गेट पर तहसीलदार का पुतला दहन किया। अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष फिरोज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार तहसील प्रशासन के समक्ष समस्याओं के निवारण के लिए आवाज उठाई जा रही है, लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए लापरवाही की जा रही है, जिससे अधिवक्ता आंदोलित हैं। तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग एवं उनके न्यायालय के कार्य बहिष्कार कर कई दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कहा कि प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं की मांग नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.