अमरोहा, फरवरी 8 -- टोल शुल्क माफ कराने की मांग को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं ने शनिवार को नारंगपुर टोल प्लाजा प्रबंधक का घेराव कर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि टोलकर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि अधिवक्ता अपना आई कार्ड दिखाता है तो उसे पास कराया जाए। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के आई कार्ड को ही स्थानीय प्रमाण माना जाए। शनिवार को एडवोकेट लालू भैया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां उन्होंने टोल प्लाजा प्रबंधक के ऑफिस का घेराव किया। नारेबाजी कर कहा कि टोल प्लाजा पर आए दिन अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। बताया कि टोल टैक्स से कचहरी परिसर की दूरी मात्र पांच किमी है जबकि मानक अनुसार स्थानीय क्षेत्र की सीमा 20 किमी तय की गई है। बावजूद इसके अधिवक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.