प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था और मरीजों की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य ऋतेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुरानी बिल्डिंग में स्थित प्रशासनिक कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू किया। ऋतेश ने बताया कि अस्पताल के वार्ड 17 और 18 की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन पिछले कई दिनों से चल रहा था लेकिन मांगों पर गंभीरता से विचार न करने पर आमरण अनशन शुरू करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 18 में सीवेज लाइन अभी जाम है उसकी मरम्मत नहीं हुई है। यूरिनल टूटा हुआ है। शौचालय में अंदर से सिटकनी नहीं लगाई गई है। इसी तरह से वार्ड नंबर 17 में शौचालय, यूरिनल और सीवेज लाइन की समस्या है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.