महोबा, फरवरी 18 -- महोबा, संवाददाता । अधिवक्ताओं ने विशिष्ट गल्ला मंडी में खरीद शुरू करने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि चरखाई बाईपास में स्थित मंडी में खरीद होने से जाम की समस्या बन रही है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए मांग पत्र में कहा है कि चरखारी बाईपास स्थित गल्ला मंडी में खरीद हो रही है, जहां ग्रामीण क्षेत्र के किसान तौल कराने पहुंचते हैं। मगर मंडी की क्षमता कम होने के कारण जाम की स्थिति पैदा होती है ।अधिवक्ताओं का कहना है कि आए दिन जाम लगने से मरीजों व स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सूपा में विशिष्ट गल्ला मंडी का निर्माण हो चुका है मगर अभी तक इसमें खरीद शुरू नहीं हुई है। लंबे समय से किसान गल्ला मंडी के स्थान पर विशिष्...