प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लालगंज आउटलाइन कोर्ट में एसीजीएम की तैनाती और नई अदालत के संचालन के आशंका को देख बीते 22 दिनों से तीन प्रमुख अधिवक्ता संगठन विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करने के बाद कचहरी में विरोध जुलूस निकाला। इसके बाद न्यायिक कार्य से दूर रहने का प्रस्ताव प्रशासन व न्यायिक अधिकारियों को दिया। शुक्रवार को कचहरी स्थित जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय पर अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने बैठक की। लालगंज आउटलाइन कोर्ट में एसीजीएम की तैनाती का संकेत मिलने और जल्द ही अदालत के संचालन की आशंका को देखते हुए जिला बार, वकील परिषद के पदाधिकारियों की सहमति पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूरी बना रहे हैं। जिलाबार के अध्यक्ष बृजेश सिंह, महामंत्री राजेश्वर सिंह, वकील पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.