सिमडेगा, नवम्बर 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बार एसोसिएशन के द्वारा सोमवार को बार भवन में कोर्ट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुप्रीम कोर्ट की ई कमिटि के निर्देशानुसार अधिवक्ताओं एवं मुंशियो को ई कोर्ट के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रुप में उपस्थित अधिवक्ता प्रभात कुमार श्रीवास्तव एवं अधिवक्ता संजय कुमार महतो ने बताया कि अगले दो वर्षो में न्यायालय का कार्य पूरी तरह से पेपरलेस हो जाएगा। सभी कार्य ऑनलाईन किया जाएगा। ऑनलाईन कोर्ट से संबंधित ऑनलाईन फाइलिंग, ई पेमेंट आदि के संबंध में अधिवक्ताओं एवं मुंशियो को विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर अधिवक्ता प्रदुमन सिंह, अनुज कुमार, बसंत कुमार सहित कई अधिवक्ता एवं मुंशी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.