जहानाबाद, मई 19 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार का आगमन जहानाबाद जिला न्यायालय में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विधिक संघ के सभागार में अधिवक्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया। अपने संबोधन में डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि चूंकि यह चुनावी वर्ष है, ऐसे में सभी अधिवक्ता एकमत होकर जदयू के पक्ष में कार्य करें एवं विधि प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने अधिवक्ताओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखने की भी बात कही। इस अवसर पर बिहार प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के सचिव अधिवक्ता राजीव रंजन, अधिवक्ता अमर कुमार एवं अधिवक्ता वरुण कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत जहानाबाद जदयू विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.