धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद, प्रतिनिधि सदर अस्पताल परिसर में रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल नौवें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान अधिवक्ताओं की हुई जनरल बॉडी मीटिंग में हड़ताल समाप्त करने या जारी रखने पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। इधर गुरुवार को आंदोलन के उग्र रूप लेने के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार सुबह से ही पूरे कोर्ट परिसर में दंगा निरोधी पुलिस दस्ते की तैनाती कर दी गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान आंसू गैस के गोलों के साथ तैनात थे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। सुबह करीब दस बजे एसएसपी और डीएसपी स्वयं सिविल कोर्ट परिसर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जवानों को निर्देश दिए। जनरल बॉडी मीटिंग में हड़ताल पर अधिवक्ता दो गुटों में बंटे नजर आए। इसको लेकर बार एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.