मथुरा, जनवरी 28 -- मथुरा। गणतंत्र दिवस पर कचहरी परिसर से अधिवक्ता तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का स्वागत और सम्मान पुष्प वर्षा के माध्यम से किया गया। तिरंगा यात्रा जगन्नाथ पुरी मोड़ से भूतेश्वर पुल तक हुई। जहां भारी उत्साह और धूमधाम के बीच यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी एवं सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित अधिवक्ताओं में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी, राम प्रकाश शर्मा, कन्हैया लाल अग्रवाल ब्रज प्रदेश अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, बीपी. गौतम, राजीव माहेश्वरी, डॉ. दिनेश चंद शर्मा, डॉ. महेश चंद शर्मा, सतीश चंद वर्मा, महेश कुमार, हसन खान, कल्पना, अखिलेश, रघुवंशी, भुवनेश रघुवंशी, महेंद, मोहित शर्मा, सुनील गुलशन, हरीश सैनी, निशंक वर्मा, कुशाग्र शर्मा सहित अन्य सम्मानित अधिवक्ता ...