चंदौली, नवम्बर 20 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में आए हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष राजवंशी का गुरुवार को सदर कचहरी के वकीलों ने स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायालय निर्माण के लिए दिए गए योगदान की सराहना की। कहा कि आज न्यायालय निर्माण की जो भी प्रगति दिखाई दे रही है उसमें इनका अभूतपूर्व योगदान रहा क्योंकि न्यायालय निर्माण की न्यायिक लड़ाई में अधिवक्ताओं के पक्ष को इन्होंने हाईकोर्ट में मजबूती के साथ रखने का काम किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह ने कहा कि चंदौली न्यायालय निर्माण के लिए लम्बे समय तक स्थानीय अधिवक्ताओं ने लड़ाई लड़ी। इस लड़ाई में हाईकोर्ट इलाहाबाद में चंदौली के अधिवक्ताओं का पक्ष रखने में विशेष राजवंशी एवं उनके दादा नरेश च...