पलामू, जून 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला सहकारिता कार्यालय में गुरुवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालकों ने बैठक कर अबतक धान उठाव नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही बर्बाद हो रहे और गर्मी के कारण कम हुए वजन की भरपाई करने की मांग विभाग से की। साथ ही भरपाई नहीं होने की स्थिति में न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय लिया। पलामू जिला पैक्स अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष कृष्णा बैठा के संचालन में हुई बैठक में मुख्य रूप से धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालन में आ रही परेशानी पर विस्तार से चर्चा की गई। कृष्ण बैठा ने कहा कि समय से धान का उठाव नहीं होने के कारण अभी भी हजारों क्विंटल धान गोदाम में पड़ा हुआ है। गर्मी के कारण धान सूख गया है। चूहा एवं अन्य कीड़े भी धान को बर्बाद कर रहे हैं। धान की खरीददारी 17 प्रतिशत नमी पर किया गया था। प्रचंड गर्मी के ...