भभुआ, जनवरी 7 -- जिला पदाधिकारी ने शिविर का जायजा लेकर समस्या की सूची बनाने का दिया निर्देश सिहोरियां के शिविर में सिहोरियां, जिगिना, खैटी, कडियरा, औरइयां के किसान पहुंचे (पेज चार) चांद, एक संवाददाता। एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने के लिए बुधवार को सिहोरियां सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित हुआ। कई वैसे किसान भी पहुंचे थे जिन्होंने तीन माह पहले कागज जमा किया है, पर अबतक उन्हें मुआवजा की राशि नहीं मिली। ऐसे किसान मुआवजा की मांग कर रहे थे। इन किसानों ने यह भी कहा कि मुआवजा का भुगतान नहीं करने पर वह अपनी जमीन में एक्सप्रेस-वे का निर्माण नहीं होने देंगे। खैटी मौजा में चल रहे निर्माण काम को रोककर किसान शिविर में पहुंचे थे। इसी दौरान शिविर में डीएम नितिन कुमार सिंह आए और शिविर का जायजा लेते हुए सीओ को निर्देशित क...