मुरादाबाद, मई 28 -- महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भारती त्यागी बुधवार को नगर के होलिका मंदिर चौराहे पर पहुंची और महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को काफी मजबूत किया जाना है। इसके लिए मातृशक्ति का साथ होना बेहद जरूरी है। इसी वजह से वह लगातार पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरा कर रही हैं। विधानसभा क्षेत्र ठाकुरद्वारा में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और उन्हें खुशी है कि महिलाएं बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़ रही हैं। जिलाध्यक्ष जेहरा बी ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं को और अधिक प्रेरित कर पार्टी से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शमीला बेगम ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर सदफ, समन, खदीजा, विनीता, शबाना आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्...