आजमगढ़, मार्च 23 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज देवगांव में उद्यमिता विकास पर चल रही अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के तीसरे दिन शनिवार को ट्रिपलआईटी प्रयागराज के प्रो. रंजीत सिंह ने आईपीआर के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया। उन्होंने स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को अधिक अधिक से अधिक पेटेंट कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इसे भारत को समृद्ध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण साधन बताया। कार्यशाला के दूसरे सत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एस्टन यूनिवर्सिटी यूके के प्रो. टोमैस्ज मैकविज ने गलोबल एंटरप्रेन्योरशिप मॉनीटरिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उद्यमिता के वैश्विक प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने उद्यमिता की दिशा में हो रहे नवीन शोधों और नवाचारों पर भी अपने विचार रखे। कार्यशाला में शनिवार के अंतिम सत्र में टेरी कॉलेज की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.