हरिद्वार, सितम्बर 20 -- जगजीतपुर के लोगों ने शनिवार को पेयजल निगम के अधिकारियों का घेराव कर उन्हें माला पहनाई। उन्होंने पानी के बिल ज्यादा आने को लेकर विरोध जताया। कहा कि सभी उपभोक्ताओं के बिल अलग-अलग आ रहे हैं। राजा गार्डन के पार्षद सुमित त्यागी और शिवपुरी के पार्षद सन्नी कुमार ने कहा कि राजा गार्डन में पेयजल निगम कार्यालय और टंकी की जमीन लोगों ने मुफ्त में दी लेकिन निगम उन्हीं का शोषण कर रहा है। कहा कि पहले पानी का बिल 90 रुपये महीना आता था। नगर निगम में शामिल होने के बाद पेयजल निगम ने 215 रुपये महीना बिल तय किया था लेकिन बिना किसी सूचना के दो से तीन गुना अधिक का बिल भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.