पूर्णिया, फरवरी 22 -- भवानीपुर । भवानीपुर प्रखंड में रविवार को आयोजित होने वाला जनता दल (यू) का संगठनात्मक चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अपेक्षा से अधिक उम्मीदवारों के मैदान में बने रहने तथा आपसी सहमति नहीं बनने के कारण यह निर्णय लिया गया। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 जदयू कार्यकर्ताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव प्रभारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया था। बाद में इनमें से पांच उम्मीदवारों ने निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बावजूद नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे रहे। चुनाव मैदान में बने उम्मीदवारों में मुकेश कुमार दिनकर, दीपक कुमार, ललन राय, संजय मेहता, सरोज शर्मा, चंदन चौधरी, शिवनंदन मुखिया, गोपाल मेहता एवं जयचंद पंडित शामिल रहे। स्थिति क...