देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर,प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक सुब्रत कुमार का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन से बैंकिंग क्षेत्र में विकास, विस्तार एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति नई ऊर्जा का संचार भी हुआ। बीओआई के कार्यकारी निदेशक ने सर्वप्रथम वैद्यनाथधाम मंदिर में जाकर बाबा वैद्यनाथ का दर्शन पूजन कर देश-दुनिया और विशेष रूप से बैंकिंग परिवार की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की। मौके पर बाबा मंदिर परिसर में स्थानीय अधिकारियों और बैंक कर्मियों ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। देवघर प्रवास के दौरान कार्यकारी निदेशक ने देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने डीसी के साथ बैठक कर जिले का वित्तीय समावेशन, ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता, सरकारी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.