सहरसा, अप्रैल 11 -- कहरा, एक संवाददाता। अब तक अधिकार नहीं मिलने से आहत बनगांव नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद ने अन्य उपमुख्य पार्षदों के साथ मिलकर पटना मे नगर विकास एवं आवास मंत्री से मिलकर अपने पद से इस्तीफा सौंपा। बनगांव नपं के मुख्य उप पार्षद रुपेश कुमार कामत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय मे प्रथम बार आम जनता के द्वारा मतों से उप मुख्य पार्षद (उप मेयर ) का चुनाव करवाया गया। चुनाव के बाद मुख्य पार्षदों को तों अधिकार दे दिया गया।लेकिन ढाई वर्ष बाद भी उप मुख्य पार्षदों को अभी तक किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं दिया गया है। परिणामस्वरूप निकाय के विकास के किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से अभी तक ये वंचित है। जबकि मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद दोनों को जनता ने समान वोट देकर चुना है। लेकिन अभी तक सभी अधिकार सिर्फ मुख्य पार्षद को ही द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.