रुडकी, दिसम्बर 10 -- रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा मानव अधिकारों पर लिखी गई पुस्तक मानव अधिकार और महिलाएं का विमोचन भी किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार मौर्य ने मानवाधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की दीपक जलाकर शुरुआत की। बताया कि भारत के संविधान ने हमें मौलिक बहुत सारे अधिकार दिये हैं। लेकिन अधिकार पाने के साथ ही हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करना चाहिए। पुस्तक रचयिता डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि समाज में महिलाएं भी आगे आकर पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं। कई क्षेत्र में उनका प्रदर्शन पुरुष से भी बेहतर है। ऐसे में उन्हें हर चीज में समानता का अधिकार देना बहुत जरूरी है। इसी से देश विकसित बनेगा। पुस्तक में...