मैनपुरी, अप्रैल 6 -- कस्बा स्थित जिला पंचायत सदस्य गजराज यादव के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। किशनी विधायक इं. बृजेश कठेरिया ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कहा कि संगठन के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को निर्वाह करते हुए गांव-गांव लोगों के बीच जाकर सपा की नीतियों की चर्चा करें। लोगों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से संपर्क कर उनके निराकरण का प्रयास करें। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार में अधिकारी सपा कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव कर रहे हैं। अगर किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया गया तो संगठन सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा। चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप उर्फ डैनी यादव ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को पानी तक मुहैया न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.