रांची, नवम्बर 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि अधिकारी कभी भी किसी व्यक्ति का नहीं होता, बल्कि जनता और संस्था का सेवक होता है। किसी भी अधिकारी की नियुक्ति, निलंबन या सेवाकाल से सम्बंधित निर्णय शासन-प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत होते हैं, न कि किसी राजनीतिक दल की इच्छा के अनुसार। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जिस अनुराग गुप्ता का नाम लेकर लगातार राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं, वे यह भी बताएं कि भाजपा शासनकाल में वही अनुराग गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेहद करीबी थे। तो इसे क्या समझा जाए? क्या उस समय भी अवैध गतिविधियों का संरक्षक भाजपा ही थी? क्या उस समय बाबूलाल जी की आंखें बंद थीं? आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटी से...