पटना, अप्रैल 9 -- अधिकारी प्रतिदिन खुले नाले और मैनहोल की जांच करेंगे। अदालतगंज तालाब परिसर में बुधवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम के कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। स्वच्छ सर्वेक्षण की आने वाली टीम एवं मानसून पूर्व नालों की स्थिति को लेकर नगर आयुक्त द्वारा पदाधिकारी एवं कर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गार्बेज फ्री सिटी एवं वाटर प्लस सिटी टीम के आने के पूर्व सभी मापदंडों का पालन उचित तरीके से हो इसके लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। नगर आयुक्त की ओर से वार्डवार सफाई की समीक्षा भी की गई। मैनहॉल कैचपीट की कम सफाई वाले वार्डों को विशेष सफाई करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही खुले नाले, मैनहॉल एवं कैचपीट की उड़ाही और उसकी जांच पदाधिकारी द्वारा निरंतर करने का टॉस्क दिया। 1 मई से मुख्यालय की टीम करेगी जांच : नगर आयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.