बुलंदशहर, जनवरी 24 -- शनिवार को मतदाता सूची में नाम अंकित करने के लिए ब्लॉक पहुंचे लोगों को बीडीओ का करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। सुबह दस बजे के बाद भी अधिकारी के कार्यालय नहीं पहुंचने पर कई लोग निराश होकर घर लौट गए। दरअसल, एसआरआई के बाद भी अनेकों मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम अंकित नहीं हुआ है। मतदाता सूची में नाम अंकित करने के लिए सुबह 9 से 12 बजे तक का समय दिया गया था। लेकिन अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना पाकर बीडीओ आनन फानन में कार्यालय पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही दर्जनों लोग निराश होकर घर को लौट चुके थे। लोगों ने बताया बीडीओ के द्वारा मतदाता सूची में नामांकित करने के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक का समय दिया गया था। जिसके चलते वह समय से खंड विकास कार्यालय पहुंच गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.