कोडरमा, नवम्बर 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी की ओर से संचालित फील्ड स्टडी एंड रिसर्च प्रोग्राम के अंतर्गत 100वें फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी व प्रशिक्षु सोमवार को कोडरमा पहुंचे। उपायुक्त ऋतुराज ने जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जिले में संचालित प्रमुख योजनाओं, विकासात्मक गतिविधियों और जनकल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने जिले के प्रशासनिक ढांचे, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और संसाधनों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और चुनौतियों से अवगत कराते हुए कहा कि फील्ड अध्ययन के दौरान उन्हें व्यवहारिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.